Since: 23-09-2009

  Latest News :
फिजी के अधिकारियों के लिए डीएचटीआई का वैश्विक नेतृत्व कार्यक्रम शुरू.   आईएनएस सह्याद्री ने जेएआईएमईएक्स 2026 में भाग लिया.   स्मार्टफोन का निर्यात 35.8 प्रतिशत बढ़कर 18.17 बिलियन डॉलर हुआ.   आईसीएआर और आरआईएस ने विकासशील देशों के बीच कृषि सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता किया.   नीति-निर्माण में महिलाओं की भागीदारी से लोकतंत्र होगा अधिक जवाबदेह: ओम बिरला.   खेत बचाओ अभियान में शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब के किसानों को दी बड़ी सौगात.   एमडी तस्करी मामले में क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, दो आरोपी पकड़ाए.   थाना शाहपुरा पुलिस ने जुआ खेलते 15 लोगों को पकड़ा.   26 नवंबर को भोपाल में कांग्रेस निकालेगी संविधान रक्षा मार्च.   विदिशा की घटनाओं पर सरकार की जवाबदेही तय हो: जीतू पटवारी.   सुरखी विधानसभा को मिली विकास की बड़ी सौगात.   बाल विवाह रोकने के लिए ग्राम स्तर तक अधिकारियों की जिम्मेदारी तय.   बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता: ओपी चौधरी.   पीएम स्वनिधि महोत्सव में अरुण साव ने लिया गुपचुप और फरा का स्वाद.   गौमाता भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग: राज्यपाल डेका.   प्रदेश की पहली शटल तकनीक आधारित ऑटोमेटेड मल्टीलेवल कार पार्किंग का लोकार्पण, एक साथ खड़ी होंगी 80 कारें.   मुख्यमंत्री ने सेंदरी में किया धान खरीदी का शुभारंभ, बोले- 21 क्विंटल से कम धान पर भी मिलेगी पूरी आदान सहायता.   कचरे से बनेगी स्वच्छ ऊर्जा और जैविक खाद, मुख्यमंत्री ने सेंदरी में निर्माणाधीन सीबीजी संयंत्र का किया अवलोकन.  
आईसीएआर और आरआईएस ने विकासशील देशों के बीच कृषि सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता किया
krishi

नई दिल्ली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और विकासशील देशों के लिए अनुसंधान एवं सूचना प्रणाली (आरआईएस) ने मंगलवार को नई दिल्ली में विकासशील देशों के बीच कृषि सहयोग और ज्ञान के आदान-प्रदान को मजबूत करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग के सचिव तथा आईसीएआर के महानिदेशक एम. एल. जाट और आरआईएस के महानिदेशक सचिन कुमार शर्मा ने किया।

 

यह साझेदारी ‘दक्षिण’ ग्लोबल साउथ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के माध्यम से आगे बढ़ाई जाएगी। इसके तहत कृषि प्रौद्योगिकियों को साझा करने, सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों का दस्तावेजीकरण करने, ज्ञान के आदान-प्रदान और क्षमता विकास पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

 

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने उच्चस्तरीय नीति संवाद के उद्घाटन सत्र में कहा कि विकासशील देशों को वैश्विक विमर्श को आकार देने, आर्थिक गतिशीलता बढ़ाने और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों तक समान पहुंच सुनिश्चित करने में अपनी सामूहिक आवाज मजबूत करनी चाहिए। उन्होंने भारत-अफ्रीका साझेदारी को और मजबूत बनाने तथा संस्थागत सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

 

डॉ. एम. एल. जाट ने कहा कि आईसीएआर के अंतर्गत 114 अनुसंधान संस्थान, 152 क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र और 731 कृषि विज्ञान केंद्र कार्यरत हैं। यह संस्थान लगभग 80 कृषि विश्वविद्यालयों के साथ समन्वय करके काम करता है। उन्होंने बताया कि आईसीएआर ने विभिन्न देशों और संस्थानों के साथ 74 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं, जिनमें से लगभग 60 प्रतिशत विकासशील देशों के संस्थानों के साथ हैं।

 

आरआईएस के महानिदेशक सचिन कुमार शर्मा ने कहा कि विकासशील देशों में आरआईएस का मजबूत नेटवर्क है और आईसीएआर के पास व्यापक कृषि प्रौद्योगिकियां, अनुसंधान तथा सर्वोत्तम कार्यप्रणालियां मौजूद हैं। इस साझेदारी से भारतीय प्रौद्योगिकियों और कार्यप्रणालियों को समान कृषि-जलवायु परिस्थितियों वाले देशों के साथ साझा करने में मदद मिलेगी।

MadhyaBharat 17 November 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.