Since: 23-09-2009

  Latest News :
चौथी भारत-जापान 2+2 विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय बैठक.   भारत की विकास गाथा नए अवसरों का सृजन कर रही है; उद्योगों को इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.   रक्षा मंत्री ने योकोसुका में देखा जापानी युद्धपोत.   शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर को भारत की पहली स्वदेशी एच5एन1 चिकन वैक्सीन राष्ट्र को करेंगे समर्पित.   विश्वस्तरीय बने देश के अग्रणी शैक्षणिक संस्थान: राष्ट्रपति.   फिजी के अधिकारियों के लिए डीएचटीआई का वैश्विक नेतृत्व कार्यक्रम शुरू.   हॉस्पिटल के पास ड्रग्स बेचने की फिराक में थे तस्कर, क्राइम ब्रांच ने दबोचे.   मुख आदिवासी-दलित छात्रावास बना खंडहर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा.   कार्यकर्ता संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाएं, संगठन सभी कार्यकर्ताओं की चिंता करता है: हेमंत खण्डेलवाल.   मोर्चा-प्रकोष्ठ संगठन और समाज के बीच मजबूत सेतु बनकर निभाएं भूमिका, सरकार की योजनाओं के साथ समाज के सुझाव भी सरकार तक पहुंचाएं: शिवप्रकाश.   भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के साथ सजेगा सांस्कृतिक खेल गांव, विदेशी खिलाड़ियों को दिखेगी मध्यप्रदेश की लोक परंपरा.   विकास और विरासत की थीम पर सजा मध्यप्रदेश मंडप, बुंदेली संगीत और भगोरिया नृत्य ने मोहा मन.   खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में अब तक 1351 किसानों से 44 हजार 664 क्विंटल धान की खरीदी.   जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय.   छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश का नया अध्याय, इंडस्ट्री डायलॉग में 1.07 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव.   धान के अवैध भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, तीन स्थानों पर कार्रवाई.   तीन दिनों में 2,398 किसानों ने बेचा 8,205 मीट्रिक टन धान.   मरवाही के चार उपार्जन केंद्रों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण.  
हॉस्पिटल के पास ड्रग्स बेचने की फिराक में थे तस्कर, क्राइम ब्रांच ने दबोचे
police

भोपाल। क्राइम ब्रांच भोपाल ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए खुशीलाल अस्पताल के पास खाली मैदान, थाना कमलानगर क्षेत्र से दो तस्करों को 2.46 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ड्रग्स के अलावा एक दो पहिया वाहन और मोबाइल भी जप्त किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।

थाना क्राइम ब्रांच कार्यालय में एक विश्वसनीय मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि खुशीलाल अस्पताल के पास खाली मैदान में दो संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से आने वाले हैं, जिनके पास एमडी ड्रग्स है। सूचना की सत्यता एवं गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी को अवगत कराया गया और तस्दीक कर वैधानिक कार्रवाई के आदेश दिए गए। पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची, जहां मुखबिर द्वारा बताई गई मोटरसाइकिल पर दो युवक बैठे हुए दिखाई दिए। पुलिस स्टाफ एवं गवाहों द्वारा घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ा गया।

 

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सतनाम भाटिया उर्फ सरदार, उम्र 25 वर्ष, निवासी मकान नंबर 58, गली नंबर 02, कैंची छोला, माता मडिया के पास, छोला मंदिर, भोपाल और दर्शन दवे, उम्र 23 वर्ष, निवासी मकान नंबर 76, राजेंद्र नगर कॉलोनी, भोपाल बताए। दोनों को पृथक-पृथक एनडीपीएस एक्ट की धारा 50 का नोटिस देकर उनके वैधानिक अधिकारों से अवगत कराया गया। तलाशी के दौरान सतनाम भाटिया की जेब से पारदर्शी पन्नी में सफेद रंग का दरदरा क्रिस्टलनुमा पदार्थ तथा दर्शन दवे के पास सिगरेट की डिब्बी से ऐसा ही पदार्थ बरामद हुआ। तौल कांटे से वजन करने पर सतनाम भाटिया के कब्जे से 1.12 ग्राम और दर्शन दवे के कब्जे से 1.34 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स, कुल 2.46 ग्राम जप्त की गई।

 

जप्तशुदा मादक पदार्थ को विधिवत सीलबंद कर मोटरसाइकिल व मोबाइल जप्त करते हुए धारा 8/22, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया। सतनाम भाटिया 12वीं पास है और प्राइवेट काम करता है, जबकि दर्शन दवे स्नातक है और वह भी प्राइवेट काम करता है। दर्शन दवे के विरुद्ध पूर्व में थाना बजरिया में अपराध क्रमांक 122/25 धारा 303(2), 317(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक गोविंद यादव, प्रधान आरक्षक कुशलपाल, आरक्षक आनंद, मलखान, प्रशांत, जीतू जादौन एवं विवेक नामदेव की सराहनीय भूमिका रही।

MadhyaBharat 19 November 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.