Since: 23-09-2009
अयोध्या। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उत्तरप्रदेश प्रवास के दौरान अयोध्या में भगवान राम जन्म भूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए। इस अवसर पर बाबा रामदेव भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने भगवान राम की प्रतिष्ठापित प्रतिमा के समक्ष नमन किया। साथ ही राम दरबार में भी पूजा अर्चना की।
मुख्यमंत्री यादव ने दर्शन के बाद चर्चा में कहा कि भगवान राम की जन्मभूमि और मंदिर के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस पावन धाम में पहुंचकर ऐसा प्रतीत हुआ कि पूर्व जन्मों के पुण्य के कारण भगवान के दर्शन प्राप्त होते हैं। सरयू नदी के किनारे बसी अयोध्या नगरी में भगवान राम मुस्करा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने नागरिकों को देवउत्थान एकादशी की बधाई दी।
मुख्यमंत्री यादव ने भगवान राम मंदिर परिसर में अनेक श्रद्धालुओं से भी भेंट की। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। अयोध्या में मुख्यमंत्री के पहुंचने पर सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने पुष्पहार से स्वागत किया।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |