Since: 23-09-2009

  Latest News :
जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   बीना को मिला 11 करोड़ का संयुक्त अनुविभागीय कार्यालय भवन, मंत्री बोले- जिला बनने का हकदार है बीना.   बैतूल में 9.88 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, हेमंत खण्डेलवाल बोले- वार्डों की जरूरत से तय होंगी प्राथमिकताएं.   भोपाल को मिला अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर, मुख्यमंत्री बोले- अब हर खेल में चमकेगा मध्यप्रदेश.   सरिस्का की राष्ट्रीय वन हेल्थ कार्यशाला में बांधवगढ़ के डॉ. तोमर ने साझा किए अनुभव.   भिण्ड पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा, दुकान में लगी आग पर समय रहते पाया काबू.   मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, ठगी की पूरी राशि पीड़ित को वापस दिलाई.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.   डायल-112 जवानों ने एक सप्ताह में 9 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को परिजनों से मिलाया, 35 घायलों को पहुंचाया अस्पताल.   अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.  
बीना को मिला 11 करोड़ का संयुक्त अनुविभागीय कार्यालय भवन, मंत्री बोले- जिला बनने का हकदार है बीना
govind singh Rajput

भोपाल, 22 नवंबर 2026

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बीना में करीब 11 करोड़ 6 लाख रुपये की लागत से बने नवनिर्मित संयुक्त अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय भवन का लोकार्पण किया।

 

मंत्री ने कहा कि इस भवन से बीना क्षेत्र के आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं सुगमता से मिल सकेंगी। सरकार का उद्देश्य प्रशासन को जनता के करीब लाना और जनसेवाओं को सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाना है। बीना के विकास के लिए अधोसंरचना को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

 

मंत्री ने कहा कि वे बीना को जिला बनाने के प्रबल पक्षधर हैं। बीना ने देश के साथ-साथ विश्व पटल पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। एरण, बीना रिफायनरी और जंक्शन बीना की पहचान के प्रमुख केंद्र हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही एरण के विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा 100 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी। एरण को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

 

मंत्री ने कहा कि स्वामित्व योजना से आमजन को उनके घर का मालिकाना हक मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों से आज जन-जन को अपने घर की निःशुल्क रजिस्ट्री प्राप्त हो रही है। उन्होंने बीना वासियों से सर्वांगीण विकास के लिए मिलजुल कर काम करने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल ने कहा कि यह भवन बीना के विकास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अधिकारियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा और आमजन को एक ही स्थान पर सेवाएं मिलने से प्रशासनिक कार्यों में गति आएगी। उन्होंने अपनी सांसद निधि से कार्यालय परिसर में टीन शेड बनवाने की घोषणा की। साथ ही बीना के शासकीय स्कूल, कॉलेज और अन्य शासकीय भवनों में शौचालय निर्माण के लिए भी सांसद निधि से राशि देने की बात कही। उन्होंने भवन एवं परिसर में साफ-सफाई और समुचित व्यवस्था बनाए रखने को कहा।

 

बीना विधायक निर्मला सप्रे ने कहा कि इस भवन के लोकार्पण से बीना के प्रशासनिक ढांचे को नई पहचान मिली है। यह भवन विकास की दिशा में एक नई सीढ़ी साबित होगा। विकास केवल सड़कों और भवनों के निर्माण तक सीमित नहीं है। आमजन को सुगम सुविधाएं मिलना ही विकास का सच्चा प्रतीक है। यह कार्यालय इसी विकास का प्रतीक बनेगा, जहां आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं मिल सकेंगी।

 

लोकार्पण समारोह को सांसद लता वानखेड़े एवं गौरव सिरोठिया ने भी संबोधित किया।

MadhyaBharat 22 November 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.