Since: 23-09-2009

  Latest News :
जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   बीना को मिला 11 करोड़ का संयुक्त अनुविभागीय कार्यालय भवन, मंत्री बोले- जिला बनने का हकदार है बीना.   बैतूल में 9.88 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, हेमंत खण्डेलवाल बोले- वार्डों की जरूरत से तय होंगी प्राथमिकताएं.   भोपाल को मिला अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर, मुख्यमंत्री बोले- अब हर खेल में चमकेगा मध्यप्रदेश.   सरिस्का की राष्ट्रीय वन हेल्थ कार्यशाला में बांधवगढ़ के डॉ. तोमर ने साझा किए अनुभव.   भिण्ड पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा, दुकान में लगी आग पर समय रहते पाया काबू.   मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, ठगी की पूरी राशि पीड़ित को वापस दिलाई.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.   डायल-112 जवानों ने एक सप्ताह में 9 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को परिजनों से मिलाया, 35 घायलों को पहुंचाया अस्पताल.   अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.  
बैतूल में 9.88 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, हेमंत खण्डेलवाल बोले- वार्डों की जरूरत से तय होंगी प्राथमिकताएं
बीजेपी

बैतूल, 22 नवंबर 2026

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को बैतूल विधानसभा की वार्ड स्तरीय क्लस्टर बैठकों को संबोधित कर 9 करोड़ 88 लाख रुपये से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि वार्डों की जरूरतों के अनुरूप विकास की कार्ययोजना बनेगी और जनसंवाद से बैतूल के विकास की प्राथमिकताएं तय होंगी।

 

खंजनपुर स्थित सिल्वर लॉन में आयोजित बैठक में सुभाष, अर्जुन, दुर्गा, मालवीय, शिवाजी एवं गांधी वार्ड के नागरिकों से संवाद किया गया। इन छह वार्डों में 5 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत 31 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। बैठक में बुनियादी सुविधाओं, नागरिकों की समस्याओं और विकास की प्राथमिकताओं पर सुझाव लिए गए।

 

मोती वार्ड स्थित रॉय साहब के बगीचे में आयोजित बैठक में तिलक, आजाद, आर्यपुरा, मोती, किदवई एवं गौठाना वार्ड के नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के साथ नगर विकास के विषयों पर चर्चा हुई। इन वार्डों में 1 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत 14 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

 

टिकारी स्थित मेघनाथ चौक में सवा तीन करोड़ रुपये की लागत के 27 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। बैठकों को केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने भी संबोधित किया।

 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नगर का विकास केवल सड़कों और भवनों के निर्माण तक सीमित नहीं है। नागरिकों को स्वच्छ वातावरण, बेहतर बुनियादी सुविधाएं और सुगम आवागमन उपलब्ध कराना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। विकास योजनाएं तभी सार्थक होंगी, जब वे वार्डों की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप तैयार हों और उनका लाभ सीधे आम नागरिकों तक पहुंचे। बैतूल को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित नगर बनाने के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके सामूहिक प्रयास के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बैतूल नगर और जिला निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

 

प्रदेश अध्यक्ष ने दादा धूनी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 20 लाख रुपये की लागत से भक्त निवास निर्माण कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसके पूरा होने से धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

 

उन्होंने कहा कि बैतूल में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए व्यापक खेल अधोसंरचना विकसित की जा रही है। क्रिकेट के साथ फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, तैराकी और एथलेटिक्स जैसे खेलों के लिए भी राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं विकसित करने का लक्ष्य है। शहर के ट्रेंचिंग ग्राउंड को 10 एकड़ भूमि पर शहर से बाहर स्थानांतरित किया जा रहा है। 50 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा। इसके साथ ही एचएमटी फैक्ट्री के पास लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से गीता भवन ऑडिटोरियम का निर्माण भी किया जा रहा है।

 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी वार्डों का समग्र विकास, स्वच्छ-सुंदर बैतूल का निर्माण और नागरिकों के जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाना ही संकल्प है। हर वार्ड का समग्र विकास ही लक्ष्य है। बेहतर सड़कें, स्वच्छता व्यवस्था, सुव्यवस्थित सार्वजनिक स्थल और आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का विकास प्राथमिकता है। वार्डों के विकास के लिए नागरिकों से निरंतर संवाद किया जाएगा और उनके सुझावों को प्राथमिकता दी जाएगी।

 

बैठकों में नगरपालिका अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर, नगरपालिका उपाध्यक्ष महेश राठौर, भाजयुमो जिला अध्यक्ष विक्रम वैद्य, सीसीबी के पूर्व अध्यक्ष बसंत बाबा माकोड़े, विधायक प्रतिनिधि अजय वर्मा, सांसद प्रतिनिधि कैलाश बंडू धोटे सहित जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, एल्डरमैन, गणमान्य नागरिक, वार्डवासी एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

MadhyaBharat 22 November 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.