Since: 23-09-2009
नई दिल्ली, 1 नवंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क की दिशा में बड़ी पहल बताया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बेंगलुरु और मुंबई के बीच कनेक्टिविटी को और अधिक मजबूत करेगी, जिससे यात्रा अधिक सुविधाजनक, तेज और आरामदायक हो जाएगी और अंतर-राज्यीय संपर्क में उल्लेखनीय सुधार होगा। उन्होंने कहा कि इस आधुनिक ट्रेन सेवा से कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा, विशेष रूप से युवाओं, आईटी पेशेवरों और छात्रों के लिए यह सेवा बेहद उपयोगी साबित होगी। बेंगलुरु जैसे तकनीक और नवाचार के शहर से मुंबई जैसे देश की आर्थिक राजधानी तक का सफर अब और सुगम होगा।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "बेहतर रेल संपर्क की दिशा में एक और कदम, और वह भी तकनीक और नवाचार के शहर बेंगलुरु से! वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, बेंगलुरु और मुंबई के बीच कनेक्टिविटी के लिए एक बड़ी पहल साबित होगी। इस ट्रेन से कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र को फायदा होगा, जिसका विशेष लाभ युवाओं, आईटी पेशेवरों और छात्रों को मिलेगा।"
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |