Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़
Agniveers , police recruitment ,Chhattisgarh, AI mission

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने पुलिस भर्ती में अग्निवीरों को 10% आरक्षण देने की घोषणा की। साथ ही राज्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बढ़ावा देने के लिए 500 करोड़ रुपए के AI मिशन को मंजूरी देने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव को DSP बनाने का भी ऐलान किया। समारोह में BSF, CRPF, ITBP, CISF और SSB समेत 17 टुकड़ियों ने परेड में हिस्सा लेकर सलामी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं, खिलाड़ियों और तकनीक के क्षेत्र में नए अवसर उपलब्ध कराने पर काम कर रही है। ज्ञानेश्वरी यादव को पुलिस सेवा में नियुक्ति देने का फैसला खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं, अग्निवीरों के लिए पुलिस भर्ती में आरक्षण से सैन्य सेवा पूरी करने वाले युवाओं को राज्य पुलिस में अवसर मिलने की उम्मीद है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की विकास योजनाओं और सरकार की प्राथमिकताओं के साथ शिक्षक भर्ती से जुड़े ऐलान भी किए। दुर्ग में डिप्टी सीएम अरुण साव ने ध्वजारोहण कर समारोह में हिस्सा लिया।

Priyanshi Chaturvedi 15 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.