Since: 23-09-2009
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ में सोमवार तड़के एक होटल में भीषण आग लगने से 7 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हुए हैं। हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ, जब सावन सोमवार के चलते होटल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु ठहरे हुए थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग होटल के ग्राउंड फ्लोर पर एसी में शॉर्ट सर्किट के बाद लगी और तेजी से पूरी इमारत में फैल गई।
आग और धुएं के कारण कई श्रद्धालु कमरों में फंस गए। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है और हादसे की वजह की जांच की जा रही है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |