Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव
 Bhopal Municipal Corporation , August 19,vacant buildings.

भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक 19 अगस्त को आईएसबीटी स्थित हॉल में सुबह 11 बजे से होगी। बैठक में एमआईसी से मंजूर एजेंडे पर चर्चा की जाएगी, जिसकी शुरुआत पार्षदों के सवाल-जवाब से होगी। बैठक के एजेंडे में निगम की खाली पड़ी बिल्डिंग को किराए पर देने का प्रस्ताव भी शामिल है। नगर निगम की इस साल की पहली परिषद बैठक में इसी प्रस्ताव के साथ एजेंडे पर चर्चा पूरी होने की संभावना है।

बैठक के एजेंडे को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी का आरोप है कि शहर की जर्जर सड़कों, बारिश के दौरान होने वाले जलभराव और सफाई व्यवस्था जैसी समस्याओं से जुड़े जनहित के गंभीर मुद्दों को एजेंडे में जगह नहीं दी गई है। उनका कहना है कि परिषद की बैठक में शहर की मौजूदा समस्याओं पर चर्चा और उनके समाधान को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। वहीं, बैठक में पार्षदों को निर्धारित प्रस्तावों पर सवाल-जवाब और चर्चा का अवसर मिलेगा।

Priyanshi Chaturvedi 15 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.