Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी
Namo Ghat, Ujjain, bronze statue, Lord Krishna ,tender

उज्जैन में शिप्रा नदी के किनारे वाराणसी की तर्ज पर ‘नमो घाट’ विकसित करने की योजना है। उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) ने 182 फीट ऊंची भगवान श्रीकृष्ण की विराट कांस्य प्रतिमा के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया है। प्रतिमा के निर्माण की अनुमानित लागत 244 करोड़ रुपए रखी गई है और प्रोजेक्ट को दो साल में पूरा करने का लक्ष्य है। यह प्रतिमा हरिफाटक बायपास स्थित यूनिटी मॉल के पीछे शिप्रा नदी के किनारे विकसित किए जा रहे घाट पर बनाई जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य सिंहस्थ से पहले इस क्षेत्र को बड़े धार्मिक और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना है।

प्रोजेक्ट के तहत शिप्रा तट को आधुनिक सुविधाओं से विकसित करने के साथ यहां शिप्रा आरती की व्यवस्था भी की जाएगी। करीब 260 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे यूनिटी मॉल में देश-विदेश के उत्पादों के साथ कैफेटेरिया, होटल और कॉन्फ्रेंस हॉल जैसी सुविधाएं होंगी। भगवान कृष्ण की विशाल प्रतिमा इस पूरे क्षेत्र का प्रमुख आकर्षण होगी। उज्जैन का भगवान कृष्ण से ऐतिहासिक और धार्मिक संबंध भी है, क्योंकि मान्यता है कि उन्होंने यहां सांदीपनि आश्रम में शिक्षा प्राप्त की थी। प्रतिमा के तैयार होने के बाद इसे मध्यप्रदेश की सबसे ऊंची प्रतिमाओं में शामिल किया जाएगा और इससे उज्जैन के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Priyanshi Chaturvedi 15 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.