Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे
census ,include ,information ,castes; 40 questions

केंद्र सरकार ने जनगणना-2027 के लिए 40 सवालों की सूची जारी की है। आजादी के बाद पहली बार जनगणना में SC और ST के साथ सभी जातियों की जानकारी दर्ज की जाएगी। लोगों से नाम, उम्र, लिंग, वैवाहिक स्थिति, धर्म, राष्ट्रीयता, माता-पिता की जानकारी के साथ जाति भी पूछी जाएगी। इसके अलावा शिक्षा, मातृभाषा, डिजिटल साक्षरता, रोजगार और माइग्रेशन से जुड़े सवाल भी शामिल किए गए हैं।

जनगणना के फॉर्म में बैंक अकाउंट, मोबाइल नंबर, आधार और वोटर ID से जुड़ी जानकारी भी मांगी जाएगी। लोगों से यह भी पूछा जाएगा कि उन्होंने कोविड-19 वैक्सीन कहां लगवाई थी और उनके पास पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस है या नहीं। महिलाओं से बच्चों की संख्या और पिछले एक साल में जन्मे बच्चों की जानकारी ली जाएगी। वहीं रोजगार से जुड़े सवालों में काम का प्रकार, व्यवसाय, काम की जगह और नौकरी के लिए आने-जाने की जानकारी दर्ज की जाएगी।

Priyanshi Chaturvedi 14 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.