Since: 23-09-2009
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कर मध्यप्रदेश के विकास का रोडमैप सामने रखा। उन्होंने 2027 को ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाने और युवाओं के लिए हर साल एक लाख रोजगार के अवसर तैयार करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षा, रोजगार, निवेश और कौशल विकास के साथ मिशन GYANII पर भी फोकस करेगी। कार्यक्रम में पुलिस बैंड समेत 22 टुकड़ियों ने परेड में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और आंतरिक सुरक्षा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि भी दी।
मुख्यमंत्री ने किसानों को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए 2026 को ‘किसान कल्याण वर्ष’ के रूप में मनाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सिंचित खेती अब रोजगार का बड़ा साधन बन रही है और युवाओं को उद्यानिकी व आधुनिक खेती की ओर बढ़ना चाहिए। प्रदेश में संतरा, केला, अंगूर, सीताफल, सब्जियों और मसालों के साथ ड्रैगन फ्रूट, स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी जैसी फसलों का उत्पादन बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार मध्यप्रदेश को देश की ‘मिल्क कैपिटल’ बनाने के लक्ष्य पर भी काम कर रही है और प्रदेश में दूध का दैनिक संकलन करीब 12 लाख लीटर तक पहुंच गया है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |