Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज
Railway Budget 2026: Madhya Pradesh , Rs 15,185 crore, special package ,Simhastha

रेल बजट 2026 में मध्यप्रदेश को बड़ी सौगात मिली है। रेल मंत्रालय ने राज्य के लिए 15,185 करोड़ रुपये का आवंटन किया है, जो पिछले बजट से करीब 24 प्रतिशत अधिक है। इससे प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी और समग्र विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर के रेल मंडलों को बजट प्रावधानों की जानकारी दी गई, जिसमें रतलाम मंडल के अधिकारी भी शामिल रहे।

उज्जैन में सिंहस्थ-2028 को देखते हुए पहली बार विशेष पैकेज का ऐलान किया गया है। सिंहस्थ के लिए करीब 1000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आवंटन किया जाएगा, जिससे रेल सुविधाओं को मजबूत किया जा सके। इस दौरान भोपाल-उज्जैन, उज्जैन-इंदौर, उज्जैन-दाहोद, उज्जैन-चित्तौड़गढ़ सहित कई रूट्स पर मेमू ट्रेनें चलाई जाएंगी। साथ ही जबलपुर-भोपाल-उज्जैन-इंदौर-मनमाड़ रेल परियोजना समेत कई अहम प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है।

 

इसके अलावा मध्यप्रदेश को एक बड़े इकोनॉमिक और फ्रेट कॉरिडोर की सौगात भी मिली है। नया ईस्ट-वेस्ट डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पश्चिम बंगाल से गुजरात तक जाएगा, जिससे एमपी को सीधा फायदा मिलेगा। इससे इंडस्ट्री के लिए कंटेनर और कार्गो मूवमेंट आसान होगा, लॉजिस्टिक्स लागत घटेगी और समय की बचत होगी। साथ ही रेल सुरक्षा बढ़ाने के लिए कवच सिस्टम, अमृत स्टेशन योजना और सिग्नलिंग-टेलीकॉम नेटवर्क को भी और मजबूत किया जाएगा।

Priyanshi Chaturvedi 2 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.