Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक
New Dehli , Parliament Session ,  NDA Parliamentary , Party Meeting

संसद के बजट सत्र के पांचवें दिन मंगलवार को संसद में राजनीतिक गतिविधियाँ काफी गहमागहमी भरी रही। अमेरिका से हुई ऐतिहासिक ट्रेड डील के मद्देनज़र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का NDA संसदीय दल की बैठक में स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री किरेण रिजिजू ने इस अवसर पर इसे अद्भुत और ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि यह भारत के लिए महत्वपूर्ण कदम है। वहीं कांग्रेस के लोकसभा सांसद भी सुबह 10.30 बजे संसद परिसर स्थित कांग्रेस संसदीय दल (CPP) कार्यालय में बैठक कर सदन की कार्यवाही, राजनीतिक रणनीति और मौजूदा राजनीतिक हालात पर विचार विमर्श कर सकते हैं।

 

लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस जारी रही। सोमवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण के दौरान जोरदार हंगामा देखने को मिला, जिसमें उन्होंने पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की अनपब्लिश्ड बुक का हवाला देते हुए लद्दाख सीमा पर चीनी टैंकों की स्थिति का जिक्र किया। इसके अलावा बजट सत्र में 9 विधेयकों पर भी चर्चा होना बाकी है, जिनमें विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक 2025, प्रतिभूति बाजार संहिता 2025 और संविधान (129वां संशोधन) विधेयक 2024 शामिल हैं।

 

संसद परिसर में एक ओर सियासी हलचल का दृश्य देखने को मिला, जब समाजवादी पार्टी के सांसदों ने वाराणसी के मणिकर्णिका घाट के पुनर्विकास के दौरान मराठा महारानी अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति क्षतिग्रस्त किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। सांसदों का आरोप है कि यह घटना मराठा समाज और देश की सांस्कृतिक विरासत का अपमान है। इस प्रकार, बजट सत्र का यह दिन राजनीतिक बहस, विधेयक चर्चा और सांस्कृतिक मुद्दों के कारण काफी चर्चा में रहा।

Priyanshi Chaturvedi 3 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.