Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं
CM Yogi said, decided, zero tolerance,stranger

लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश फार्मा कॉन्क्लेव 1.0 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। उन्होंने बताया कि पूर्वी यूपी में इन्सेफेलाइटिस को पूरी तरह समाप्त किया जा चुका है और अब अपराधियों में कोई अपना-पराया नहीं रहेगा। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और वैश्विक निवेशक एवं उद्यमी भी मौजूद थे।

 

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश को अब तक 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। बेरोजगारी दर प्रदेश में सबसे न्यूनतम स्तर पर है। लैंड बैंक की उपलब्धता और सभी हितधारकों के प्रयासों से निवेश को तेजी से बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने ललितपुर में प्रदेश के पहले फार्मा पार्क के लिए लैंड अधिग्रहण का भी जिक्र किया और इसके विकास के कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की योजना बताई।

 

कॉन्क्लेव में राज्य सरकार ने 11 कंपनियों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इन एमओयू के तहत मेडिकल डिवाइस और नई दवाओं के क्षेत्र में शोध एवं विकास पर सहयोग किया जाएगा। सीएम योगी ने यह भी बताया कि प्रदेश में पहले से सेंटर लेवल की लैबोरेट्री मौजूद है, जिससे फार्मा उद्योग को वैश्विक मानक के अनुसार विकसित किया जा सकेगा

Priyanshi Chaturvedi 3 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.