Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना
Mumbai , Suspense continues , r merger , NCP factions, Sharad Pawar , leaves

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दोनों गुटों के संभावित विलय को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। इसी बीच एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार रविवार सुबह बारामती से मुंबई पहुंचे, जबकि अजित पवार की पत्नी और हाल ही में डिप्टी सीएम बनीं सुनेत्रा पवार शपथ ग्रहण के बाद बारामती लौट आईं। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों नेताओं के बीच कोई मुलाकात या बातचीत हुई या नहीं।

 

इस राजनीतिक घटनाक्रम के बीच शरद पवार की बेटी और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले बजट सत्र में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गईं। शनिवार को अजित पवार के बेटे पार्थ पवार ने बारामती स्थित गोविंदबाग आवास पर शरद पवार से मुलाकात की, जिसमें रोहित पवार और युगेंद्र पवार भी मौजूद थे। वहीं प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं, जबकि कुछ नेता एकजुटता की अपील कर रहे हैं।

 

शरद पवार ने हाल ही में कहा था कि अजित पवार ने 12 फरवरी को एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की तारीख तय की थी, लेकिन उनके निधन के बाद इस प्रक्रिया में अड़चन आ सकती है। सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण पर उन्होंने स्पष्ट किया कि इस फैसले को लेकर उनसे कोई चर्चा नहीं हुई और संभवतः यह निर्णय पार्टी स्तर पर लिया गया होगा।

Priyanshi Chaturvedi 1 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.