Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला
Massive ,shop ,Korba , midnight: Moon Biryani Centre ,gutted, major accident averted

छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रविशंकर क्षेत्र स्थित बस स्टॉप के पास संचालित मून बिरयानी सेंटर में रात करीब 12 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान के भीतर रखा फ्रिज सहित सारा सामान जलकर खाक हो गया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि समय रहते लोगों की सतर्कता से जान-माल का बड़ा नुकसान टल गया।

सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद अब्दुल रहमान मौके पर पहुंचे। स्थानीय निवासी रवि, आजो जॉन्स, मनोज थॉमस समेत कई लोग आग बुझाने में जुटे रहे। इसी दौरान दुकान संचालक नीरा सिंह को भी घटना की जानकारी दी गई, जो तुरंत मौके पर पहुंचे। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी गई। दमकल के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया था। सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि दुकान में रखे तीन भरे हुए गैस सिलेंडरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कॉलोनी में संभावित विस्फोट टल गया।

मानिकपुर पुलिस भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची। दुकान के पास लगे ट्रांसफार्मर को देखते हुए बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे किसी और अनहोनी की आशंका खत्म हो गई। पार्षद अब्दुल रहमान के अनुसार आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। इस घटना में दुकान मालिक को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

 
 
 
 
 
Priyanshi Chaturvedi 2 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.