Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम
 scam file, died 10 days," Sanjay Raut, statement sparks political heatMaharashtra.

 

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की विमान हादसे में मौत के बाद सियासत लगातार उबाल पर है। अब शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के बयान ने राजनीतिक बखेड़े को और हवा दे दी है। राउत ने कहा कि अजित पवार जैसे बड़े नेता की अचानक मौत और उससे जुड़े हालात पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने दावा किया कि खुद अजित पवार की पार्टी के भीतर भी उनकी मौत को लेकर संदेह जताया जा रहा है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

संजय राउत ने आरोप लगाया कि अजित पवार ने कथित तौर पर ‘घर वापसी’ यानी पुराने राजनीतिक खेमे में लौटने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद उन्हें सिंचन घोटाले की फाइलों को लेकर धमकियां दी गईं। राउत के मुताबिक, अजित पवार ने इस पर जवाब भी दिया था और इसके महज 10 दिन बाद रहस्यमय विमान हादसे में उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि यह मामला जस्टिस लोया केस की याद दिलाता है और कई गंभीर सवाल खड़े करता है।

वहीं अजित पवार की मौत के बाद यह चर्चा भी तेज हो गई थी कि एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की तैयारी चल रही थी और फरवरी में इसकी तारीख तय थी। यूबीटी गुट का दावा है कि अगर यह हादसा न होता तो बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिलता। हालांकि महायुति की ओर से इन सभी दावों को सिरे से खारिज किया जा रहा है। इस बीच संजय राउत के आरोपों ने महाराष्ट्र की राजनीति को एक बार फिर तीखी बहस के केंद्र में ला खड़ा किया है।

 
Priyanshi Chaturvedi 2 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.