Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित
Uproar, Lok Sabha: House repeatedly ,adjourned ,Rahul Gandhi

लोकसभा में सोमवार को नेता विपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान भारी हंगामा हुआ। राहुल ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की अनपब्लिश्ड किताब के हवाले से कहा कि 2020 में पूर्वी लद्दाख में चार चीनी टैंक भारतीय सीमा तक पहुंच गए थे। इस पर पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फिर गृह मंत्री अमित शाह ने आपत्ति जताई। स्पीकर ओम बिरला ने नियमों का हवाला देते हुए राहुल को रोका और बाद में माइक बंद कर दिया। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दिन में तीन बार स्थगित करनी पड़ी।

सरकार की ओर से कहा गया कि जिस किताब का राहुल हवाला दे रहे हैं, वह अभी प्रकाशित नहीं हुई है, इसलिए उसे सदन में रिकॉर्ड का हिस्सा नहीं बनाया जा सकता। राजनाथ सिंह ने स्पष्ट किया कि अगर बात प्रकाशित स्रोत की है तो उसका उल्लेख किया जाए, वरना ऐसे दावों से बचा जाए। अमित शाह ने भी कहा कि मैगजीन रिपोर्ट को लेखक का आधिकारिक बयान नहीं माना जा सकता। वहीं विपक्ष का तर्क था कि मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है, इसलिए इसे सुनना जरूरी है।

 

कांग्रेस ने बाद में एक मैगजीन में छपे आर्टिकल के पन्ने साझा किए, जिनमें नरवणे की किताब Four Stars of Destiny के अंश बताए गए हैं। इनमें 31 अगस्त 2020 की रात पूर्वी लद्दाख में तनावपूर्ण हालात का जिक्र है, जब चीनी टैंक कैलाश रेंज के पास भारतीय ठिकानों से कुछ सौ मीटर की दूरी तक पहुंच गए थे। किताब के मुताबिक, उस रात सेना और सरकार के शीर्ष स्तर पर लगातार बातचीत हुई और अंततः प्रधानमंत्री से निर्देश मिलने के बाद स्थिति संभाली गई।

Priyanshi Chaturvedi 2 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.