Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ
 Raipur, Tribal, areas,  industries , huge, benefits, new rail, projects.

मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ को रेलवे विकास के लिए 7,470 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय बजट में रेलवे को 2.93 लाख करोड़ रुपये मिले हैं, जिसमें से यह राशि छत्तीसगढ़ के लिए तय की गई है। इससे बस्तर जैसे आदिवासी क्षेत्रों में विकास की गति तेज होने की उम्मीद है। रायपुर मंडल के डीआरएम दयानंद ने बताया कि रावघाट-जगदलपुर रेल परियोजना पर काम किया जाना है, जबकि दल्लीराजहरा–ताड़ोकी–रावघाट रेल परियोजना का करीब 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और अप्रैल तक ट्रांसपोर्ट शुरू होने की संभावना है।

 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में पैसेंजर ट्रेनों की संख्या दोगुनी की जाएगी। परमलकसा–खरसिया फ्रेट कॉरिडोर और अन्य माल ढुलाई परियोजनाएं भी गति पकड़ेंगी, जिससे राज्य की इंडस्ट्री को बड़ा फायदा होगा। फिलहाल प्रदेश में 51,080 करोड़ रुपये के रेलवे प्रोजेक्ट प्रगति पर हैं, जिनमें नए ट्रैक, स्टेशन पुनर्विकास और सुरक्षा से जुड़े अहम कार्य शामिल हैं।

 

इकोनॉमिक और फ्रेट कॉरिडोर पर भी खास फोकस किया जा रहा है। ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर और दानकुनी से सूरत को जोड़ने वाला फ्रेट कॉरिडोर छत्तीसगढ़ से होकर गुजरेगा, जिसमें राज्य के 8 जिले शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे डबल इंजन सरकार का बड़ा तोहफा बताया और कहा कि 2009-14 के औसत 311 करोड़ रुपये की तुलना में मौजूदा बजट लगभग 24 गुना ज्यादा है, जो छत्तीसगढ़ को विकास की नई दिशा देगा।

Priyanshi Chaturvedi 3 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.