Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
प्रधानमंत्री मोदी का जी-20 अध्‍यक्षता के प्रति समर्थन पर आभार
प्रधानमंत्री मोदी का जी-20 अध्‍यक्षता के प्रति समर्थन पर आभार

 पीएम मोदी ने  विश्‍व के नेताओं का आभार व्‍यक्‍त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत की जी-20 अध्‍यक्षता के प्रति समर्थन जताने के लिए विश्‍व के नेताओं का आभार व्‍यक्‍त किया है। पीएम मोदी ने अमरीकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन को धन्‍यवाद देते हुए क‍हा कि उनका बहुमूल्‍य समर्थन भारत की जी-20 अध्‍यक्षता के दौरान शक्ति के स्रोत के रूप में काम करेगा। प्रधानमंत्री ने पृथ्‍वी को बेहतर बनाने के लिए मिलकर काम करने के महत्‍व पर प्रकाश डाला। पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमेनुअल मैक्रॉं का आभार व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि इस दायित्‍व का निर्वहन करते समय  मैक्रॉं से सलाह-मश्विरा करने को उत्‍सुक हैं। जापान के प्रधानमंत्री फ‍ुमियो किशिदा के ट्वीट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका समर्थन विशेष रूप से महत्‍वपूर्ण है क्‍योंकि जापान ने विश्‍व की खुशहाली में योगदान किया है।पीएम  मोदी ने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि दुनिया विभिन्‍न क्षेत्रों में जापान की सफलताओं से सीख लेगी। प्रधानमंत्री ने यूरोपीय परिषद के अध्‍यक्ष चार्ल्‍स माइकल के बधाई संदेश के लिए भी आभार व्‍यक्‍त किया। उन्‍होंने कहा कि भारत को उनकी सक्रिय भागीदारी का इंतजार रहेगा। स्‍पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज की शुभकामनाओं के लिए आभार व्‍यक्‍त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि स्‍पेन के साथ मिलकर भारत पृथ्‍वी के समक्ष उत्‍पन्‍न चुनौतियों का सामना करेगा।

 

MadhyaBharat 5 December 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.