Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
बसपा किसी भी गठबंधन में शामिल नहीं होगी: मायावती
lucknow, BSP , Mayawati

लखनऊ। मुंबई में विपक्षी दलों के गठबंधन आईएनडीआईए की बैठक से एक दिन पहले बुधवार को बसपा प्रमुख मायावती ने बड़ा ऐलान किया। मायावती ने कहा कि बसपा विधानसभा और लोकसभा के आगामी सभी चुनाव अकेले लड़ेगी। पार्टी किसी भी गठबंधन में शामिल नहीं होगी।

मायावती ने ट्विटर पर लिखा, एनडीए और आईएनडीआईए गठबंधन गरीब विरोधी, जातिवादी, साम्प्रदायिक, धन्नासेठ-समर्थक एवं पूंजीवादी नीतियों के समर्थक हैं। इन नीतियों के विरुद्ध बसपा अनवरत संघर्षरत है और इसीलिए इनसे गठबंधन करके चुनाव लड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता। उन्होंने मीडिया से अपील की कि इस संदर्भ में कृपया गलत खबरें न चलाएं।

 

उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार समेत आईएनडीआईए गठबंधन के कई नेता जोरशोर से यह दावा कर रहे थे कि मुंबई बैठक में चार नए दल भी शामिल होंगे। उनके इस दावे से यह कयास लगाए जा रहे थे कि इन चार दलों में एक बसपा भी होगी। हालांकि अब मायावती के बयान से यह साफ हो गया है कि बसपा इस गठबंधन का हिस्सा नहीं होगी।

 

मायावती ने एक अन्य ट्वीट में लिखा- वैसे तो बसपा से गठबंधन के लिए यहां सभी आतुर हैं, किंतु ऐसा न करने पर विपक्षी दलों के नेता खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे की तरह भाजपा से मिलीभगत का आरोप लगाते हैं। इनसे मिल जाएं तो सेक्युलर, न मिलें तो भाजपाई। यह घोर अनुचित तथा अंगूर मिल जाए तो ठीक वर्ना अंगूर खट्टे हैं की कहावत जैसी है।

MadhyaBharat 30 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.