Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
एनईईटी पेपर लीक मामले में राहुल गांधी केंद्र सरकार पर हुए हमलावार
new delhi, Rahul Gandhi ,attacks central government

नई दिल्ली। नीट (एनईईटी) पेपर लीक मामले में एक तरफ दोबारा से परीक्षा कराने की घोषणा की जा चुकी है। वहीं दूसरी तरफ आज गुरुवार को अखिल भारतीय छात्र संगठन के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस भी इसे मुद्दा बनाने पर जुटी हुई है।

इस मामले को लेकर आज पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेता और रायबरेली से नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्य और राहुल गांधी ने एनईईटी पेपर लीक मामले पर भारतीय जनता पार्टी नीत एनडीए सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह संस्था शैक्षिणक संस्थानों पर काबिज हो चुकी है। जब तक इनसे संस्थानों को नहीं छीना जाएगा, इस तरह से पेपर लीक होते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पेपर लीक मामले को लोकसभा में उठाया जाएगा।

राहुल ने कहा कि एनईईटी पेपर लीक होने से 24 लाख छात्रों का भविष्य अधर में है फिर भी इस मामले पर भाजपा की केंद्र सरकार चुप है। उन्होंने कहा कि बिहार, गुजरात और हरियाणा में हुई गिरफ्तारियों से स्पष्ट है कि परीक्षा में योजनाबद्ध ढंग से भ्रष्ट्राचार हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्य पेपरलीक मामले का एपिक सेंटर बने चुके हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि हमारे न्यायपत्र में पेपर लीक के विरुद्ध सख्त कानून बना कर युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने की हमने गारंटी दी थी। विपक्ष की जिम्मेदारी निभाते हुए हम देश भर के युवाओं की आवाज सड़क से संसद तक मजबूती से उठा कर और सरकार पर दबाव डाल कर ऐसी कठोर नीतियों के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं।

MadhyaBharat 20 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.