Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
दिल्ली में अगले चार दिनों तक सुबह औऱ शाम छाया रहेगा कोहरा
new delhi,   fog in Delhi , next four days

नई दिल्ली । दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और कोहरे से आने वाले तीन-चार दिनों तक कोई राहत नहीं मिलने वाली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में रात और सुबह के समय घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है। दिल्ली में मंगलवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सुबह के समय विजीविलिटी 200 मीटर से कम रहने की संभावना जताई है। इसके साथ दिल्ली में 21 नवंबर तक कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब और हरियाणा-चंडीगढ़ में 23 नवंबर तक रात और सुबह के समय घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति देखने की उम्मीद है। 19 नवंबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी, जो अगले दिन घने कोहरे में बदल जाएगी।

सोमवार को उत्तर भारत और दिल्ली-एनसीआर में मौसम के अपडेट पर आईएमडी के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत में घना से बहुत घना कोहरा छाया हुआ है। आने वाले दिनों में घना से बहुत घना कोहरा छाये रहने की संभावना है। अगले 5 दिनों तक हरियाणा और पंजाब में भी घना कोहरा छाया रहेगा। अगले 3-4 दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में मध्यम से घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि अगले चार दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति आने की कोई उम्मीद नहीं है। इसलिए बारिश की भी कोई उम्मीद नहीं है। तापमान में हल्की गिरावट देखी जा सकती है।

 

MadhyaBharat 18 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.