Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
कांग्रेस मुझे गाली देती रहेगी मैं जनसेवा करता रहूंगा- प्रधानमंत्री
new delhi,Congress , PM

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कर्नाटक में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए कांग्रेस पार्टी पर उनपर किए गए व्यक्तिगत हमलों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी गालियां देने में समय नष्ट करती रहेगी और वे जनसेवा में लगे रहेंगे।

 

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने हुमनाबाद कर्नाटक में आज पार्टी की चुनाव रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य में अपनी प्रतिद्वंदी पार्टियों कांग्रेस और जेडीएस दोनों पर राज्य के विकास को अनदेखा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सामान्य जन के लिए काम करने वालों से नफरत करती है। इसी नफरत के चलते कांग्रेस पार्टी ने उन्हें 91 बार अलग-अलग गालियां दी है।

 

उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने देश के दिग्गजों को भी नहीं बख्शा, सबको गाली दी। कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर जी, सावरकर जी का अपमान किया। अब मेरे साथ भी वही कर रहे हैं। मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि कांग्रेस मुझे इन महापुरुषों के समान ‘उसी पायदान’ पर मान रही है। वे मुझे गाली देते रहेंगे, मैं देश की सेवा में खुद को समर्पित करता रहूंगा।”

 

उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव कर्नाटक को विकसित भारत के अपने सपनों को साकार करने की भूमिका तय करेगा। यह चुनाव केवल 5 साल सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि राज्य को देश का नंबर वन राज्य बनाने के लिए है। यह केवल डबल इंजन की सरकार के माध्यम से ही संभव है। कर्नाटक में हाईवे, एक्सप्रेस वे, मेट्रो, वंदे भारत, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार हुआ है। पिछले 5 वर्षों में आम लोगों ने विकास की रफ्तार देखी है।

 

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और जद (एस) किसानों से नफरत करते हैं, और वे किसानों के कल्याण के लिए कभी कुछ नहीं कर सकते। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ और राजस्थान के किसानों से किए वादे पूरे नहीं किए हैं। कांग्रेस ने कर्नाटक के गन्ना किसानों को उनके हाल पर छोड़ दिया था। वहीं भाजपा उनकी समस्याओं को प्राथमिकता पर दूर कर रही हैं।

MadhyaBharat 29 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.