Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मेघालय में 4 एवं असम में 2.8 तीव्रता के भूकंप
shilang, Earthquake , Meghalaya

शिलांग/गुवाहाटी। मेघालय और असम में रविवार को दो भूकंप के झटके महसूस किये गये। मेघालय में रविवार की सुबह 09 बजकर 46 मिनट 57 सेकेंड पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4 मापी गई। इससे पहले शनिवार देर रात असम में भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया था। भूकंप के चलते कहीं से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

रविवार सुबह मेघालय में सुबह 09 बजकर 46 मिनट 57 सेकेंड पर भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों में दहशत फैल गई। भारतीय सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र मेघालय के वेस्ट गारो हिल्स जिले में जमीन के अंदर 25 किमी नीचे स्थित था। भूकंप का एपी सेंटर 25.73 उत्तरी अक्षांश तथा 90.34 पूर्वी देशांत्तर पर स्थित था।

 

इससे पहले असम में भी शनिवार आधी रात के बाद 12 बजकर 18 मिनट 26 सेकेंड पर भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया था। इसकी तीव्रता 2.8 थी। भारतीय सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र असम के मोरीगांव जिला में जमीन के अंदर 10 किमी नीचे था और भूकंप का एपी सेंटर 26.36 उत्तरी अक्षांश तथा 92.24 पूर्वी देशांत्तर पर स्थित था।

MadhyaBharat 26 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.