Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
अंबेडकर नगर के बसपा सांसद रितेश पांडे भाजपा में शामिल
new delhi,  BSP MP , joins BJP

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर से बसपा सांसद रितेश पांडे रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। पांडेय ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा, राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग, उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

ब्रजेश पाठक ने रितेश पांडे का पार्टी में स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि वे उत्तर प्रदेश में युवाओं को प्रधानमंत्री के विकसित भारत के लक्ष्य से जोड़ने का काम करेंगे। वहीं रितेश पांडे ने पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए उत्तर प्रदेश और खासकर उनके क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया और विकसित भारत के संकल्प की दिशा में काम करने की बात कही।

उल्लेखनीय है कि रितेश पांडे ने आज ही बसपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। विधानसभा चुनाव में रितेश के पिता एवं पूर्व सांसद राकेश पांडेय बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए थे। सपा के टिकट पर जलालपुर से विधायक बने। इसके बाद से बसपा प्रमुख मायावती रितेश से भी नाराज चल रही थीं। उन्हें पार्टी के संसदीय दल के नेता पद से हटा दिया। नतीजा यह हुआ कि पार्टी के कार्यक्रमों से भी वे दूर रहे। हाल में संसद भवन की कैंटीन में प्रधानमंत्री के साथ लंच करने वाले सांसदों में रितेश पांडेय भी शामिल थे।

MadhyaBharat 25 February 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.