Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
हंगामे के चलते संसद की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित
new delhi, Parliament proceedings

नई दिल्ली। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही मंगलवार को लगातार 11वें दिन पक्ष-विपक्ष के बीच जारी गतिरोध के चलते बाधित रही। व्यवधान के चलते कार्यवाही पहले दोपहर दो बजे और फिर दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

 

लोकसभा में सुबह कार्यारंभ के साथ ही कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। बाद में कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर भी विपक्ष पट्टियां लेकर सदन के बीचों बीच प्रदर्शन करने लगा। इसे देखते हुए चेयर की ओर से कार्यवाही दिन भर तक के लिए स्थगित कर दी गई।

 

दूसरी और राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ की ओर से सुबह महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में चार स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला मुक्केबाज निकहत ज़रीन, लवलीना बोर्गोहेन, नीतू घनघस और स्वीटी बूरा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। हमारी महिला मुक्केबाजों ने 15 से 26 मार्च, तक नई दिल्ली में आयोजित महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में चार स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियां भारत के भविष्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी और युवा महत्वाकांक्षी एथलीटों को प्रेरित करेंगी। उनकी उपलब्धियां कड़ी मेहनत, धैर्य, दृढ़ संकल्प और शानदार कौशल के प्रदर्शन की परिणति हैं। इन महिला मुक्केबाजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि यह 'नारी शक्ति' के पुनरुत्थान का युग है।

 

दोपहर में राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर सभापति ने कार्य मंत्रणा समिति की ओर से लिए गए निर्णय की जानकारी दी। बाद में कार्यवाही को दिन भर के लिए स्थगित कर दिया गया।

MadhyaBharat 28 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.