Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
राहुल गांधी के दिमाग की उपज है पेगासस : अनुराग ठाकुर
new delhi,Pegasus, Rahul Gandhi

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पेगासस मामले की कोई सच्चाई नहीं है। पेगासस राहुल गांधी के दिमाग की उपज है।

ठाकुर ने शुक्रवार को राहुल गांधी के उस आरोप पर प्रतिक्रिया दिया है जिसमें उन्होंने कैंब्रिज विश्वविद्यालय में कहा था कि उनके फोन की मोदी सरकार जासूसी करवा रही थी।

ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत को बदनाम करने की कोशिश करते रहते हैं। यह कोई पहला मौका नहीं है जब राहुल गांधी देश को बदनाम कर रहे हैं बल्कि वह ऐसा करते रहे हैं।

ठाकुर ने कहा कि अगर पेगासस मामले में कोई सच्चाई थी तो राहुल गांधी ने अपने फोन की जांच क्यों नहीं करवाई?

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि राहुल की सूई कहीं एक जगह अटक गई है। अब उन्हें थोड़ा सा आगे बढ़ने की जरूरत है।

उल्लेखनीय है कि कैंब्रिज विश्वविद्यालय में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा था कि मोदी सरकार ने बड़ी संख्या में राजनीतिक नेताओं के फोन पर पेगासस के माध्यम से जासूसी करवाई थी। राहुल ने कहा था कि इस बात की जानकारी उनको खुद खुफिया विभाग के अधिकारियों से मिली थी।

MadhyaBharat 3 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.