Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
कलकत्ता हाई कोर्ट के न्यायाधीश अभिजीत गांगुली ने दिया इस्तीफा
kolkata,  High Court Judge, Abhijeet Ganguly resigns

कोलकाता। कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

सूत्रों ने बताया कि न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय ने अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा है और उसकी प्रतियां प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ एवं कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश टी एस शिवगणनम को भेजी हैं। न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय सुबह उच्च न्यायालय में अपने चैंबर में पहुंचे, जिसके बाद उनकी ओर से त्यागपत्र भेजा गया। आज ही उनके द्वारा अपनी भावी योजना का खुलासा किये जाने की संभावना है। ऐसी अटकले हैं कि वह राजनीति में जायेंगे।

न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय ने रविवार को घोषणा की थी कि वह पांच मार्च को (कलकत्ता उच्च न्यायालय के) न्यायाधीश पद से इस्तीफा दे देंगे। उसी के मुताबिक सोमवार को उन्होंने उच्च न्यायालय में आखिरी सुनवाई की और अपने आखिरी फैसले में मेदिनीपुर के जिलाधिकारी के खिलाफ लगे आरोपों पर उन्हें पद से बर्खास्त करने की अनुशंसा की है। हालांकि इस पर फैसला उन्होंने हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश टी एस शिवगणनम पर छोड़ा है। दावा किया जा रहा है कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी की ओर से तमलुक लोकसभा सीट पर उम्मीदवार बनाया जाएगा।

MadhyaBharat 5 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.