Since: 23-09-2009

  Latest News :
राहुल गांधी वंशवाद और विभाजनकारी राजनीति को बढ़ावा देते हैं: नड्डा.   बंगाल के कूचबिहार में मतदान के दौरान हिंसा.   वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी होंगे अगले नौसेना प्रमुख.   प्रधानमंत्री मोदी ने अमरोहा की जनसभा में कहा-इंडी गठबंधन राम और कृष्ण विरोधी.   विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   मप्र में छह संसदीय क्षेत्रों में दोपहर 3 बजे तक हुआ 53.40 प्रतिशत मतदान.   रायसेन मेरा बचपन का झूला, जवानी की फुलवारी और बुढ़ापे की काशी है : शिवराज.   मप्र के नक्सल प्रभावित ग्राम दुगलई में 100 प्रतिशत मतदान.   छिंदवाड़ा में कमलनाथ और कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ ने किया मतदान.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   बारात निकलने से पहले दुल्हा ने किया मतदान .   जिले में तरबूज की खपत बढ़ी गर्मी का असर.   कवासी लखमा महेश कश्यप मंत्री केदार और भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने किया मतदान.   उरला में बिजली ट्रांसफार्मर में लगी आग.   बस्तर लोकसभा चुनाव: ग्रेनेड ब्लास्ट होने से एक जवान के घायल.   राजनीतिक दल के लिए चुनाव प्रचार करने वाले दो कर्मचारी निलंबित.  
अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट
uttarkashi, Gangotri-Yamunotri Dham ,Akshaya Tritiya

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध पतित पावनी मां गंगा और यमुनोत्री के कपाट अक्षय तृतीया के मौके पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गये हैं। मंगलवार को सवा आठ बजे मां गंगा की डोली गंगोत्री धाम पहुंची। पूजा-अर्चना के बाद ठीक 11.15 बजे अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये गया।

 

गंगोत्री धाम के कपाट उद्घाटन के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गंगोत्री धाम पहुंच कर मां गंगा का आशीर्वाद लेकर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि चार धाम यात्रा को सरल सुगम बनाया जाए। उन्होंने श्रद्धालुओं की संख्या तय करने पर कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। श्रद्धालुओं को नहीं रोका जायेगा, यदि अधिक संख्या में श्रद्धालु आते हैं तो देखा जायेगा।

इस दौरान गंगोत्री क्षेत्र के विधायक सुरेश चौहान, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, प्रमुख भटवाड़ी बिनीता रावत, नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल, मुरारी लाल भट्ट,यजिलाधिकारी अभिषेक रूहेला, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी, विजय बहादुर सिंह रावत, किशोर भट्ट, प्रदीप भट्ट, गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल, सचिव सुरेश सेमवाल, राजेश सेमवाल, रावल रवींद्र सेमवाल, अशोक सेमवाल, बागेश्वर सेमवाल, जगनमोहन रावत,आदि हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे हैं।

उधर, यमुनोत्री में मां यमुना की डोली अपने भाई शनि महाराज के साथ यमुनोत्री धाम पहुंची जहां 12.15 बजे मां यमुना के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।

MadhyaBharat 3 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.