Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बाली में जी-20 शिखर सम्‍मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूक्रेन संकट पर दिया बयान
बाली में जी-20 शिखर सम्‍मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूक्रेन संकट पर दिया बयान

 

यूक्रेन संकट निपटने के लिए संघर्ष विराम और कूटनीति के रास्‍ते पर चलने का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने यूक्रेन संकट के समाधान के लिए संघर्ष विराम और कूटनीतिक रास्‍ता अपनाने का आह्वान किया है। उन्‍होंने कहा कि विश्‍व में शांति, सौहार्द्र और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस और सामूहिक प्रतिबद्धता की आवश्‍यकता है। पीएम  मोदी ने इंडोनेशिया के बाली में खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा के मुद्दे पर जी-20 के प्रथम कामकाजी सत्र में यह बात कही। दूसरे विश्‍व युद्ध की भयावहता को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि शांति के मार्ग पर चलने के लिए उस समय नेताओं ने गंभीर प्रयास किए थे और अब हमारी बारी है। पीएम मोदी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, कोविड-19 महामारी, यूक्रेन के घटनाक्रम और उससे संबंधित वैश्विक समस्‍याएं विश्‍व में तबाही का कारण बनी हैं। उन्‍होंने कहा कि कोविड महामारी के बाद की अवधि के लिए नई विश्‍व व्‍यवस्‍था बनाना हम सबकी जिम्‍मेदारी है। अगले वर्ष भारत की जी-20 अध्‍यक्षता के बारे में प्रधानमंत्री ने विश्‍वास प्रकट किया कि जब महात्‍मा बुद्ध और गांधी की भूमि पर जी-20 की बैठक होगी तो यह सभी के लिए विश्‍व को शांति का स्‍पष्‍ट संदेश देने का अवसर होगा। कोविड-19 के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने कोविड महामारी के दौरान अपने एक अरब तीस करोड़ नागरिकों की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की और कई जरूरतमंद देशों को अनाज की आपूर्ति भी की। पीएम  मोदी ने कहा कि खाद्य सुरक्षा के संदर्भ में उर्वरकों की मौजूदा कमी बड़ा संकट है। उन्‍होंने कहा कि उर्वरक की आज की कमी कल के लिए खाद्य संकट है और विश्‍व के पास इसका कोई समाधान नहीं है। उन्‍होंने खाद और अनाज की आपूर्ति श्रृंखला स्थिर बनाने के लिए आपसी समझौता करने की आवश्‍यकता पर बल दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सतत खाद्य सुरक्षा के लिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रहा है और मोटे अनाज जैसे पोषक और पारंपरिक अनाज को फिर लोकप्रिय बना रहा है।

MadhyaBharat 15 November 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.