Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
विदिशा- भोपाल रोड पर तेज रफ्तार बस और मिनी ट्रक की जाेरदार भिड़ंत
raisen,  high speed bus , Vidisha-Bhopal road

रायसेन । जिले के विदिशा-भोपाल रोड पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार बस और मिनी ट्रक के बीच आपस में जोरदार भिड़त हो गई। हादसे में बस सवार 9 यात्री घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि भूसे से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ। सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने घायलाें काे सांची अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलाें काे विदिशा जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

 

 
जानकारी के अनुसार घटना सांची थाना क्षेत्र के सलामतपुर चौराहे के पास शनिवार सुबह 9:30 बजे की है। गुप्ता ट्रैवल्स की यात्री बस विदिशा से भोपाल की ओर जा रही थी, इस दौरान पूरा रोड घेर कर चल रही भूसे की ओवरलोड ट्रॉली से बस पीछे से टकरा गई, इसके बाद आईसर और बस में भी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद आयशर और ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना में बस में सवार 9 यात्री घायल हो गए। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। घटना को लेकर डॉक्टर ने बताया कि, जैसे ही उन्हें सूचना मिली वे एंबुलेंस के माध्यम से मौके पर पहुंचे और तुरंत घायलों को वहां से लेकर सांची पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद जो लोग गंभीर रूप से घायल थे उन्हें विदिशा के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सांची थाने के एएसआई राजेश ने बताया कि भूसे के ट्रैक्टर ट्रॉली को बचाने के कारण आयशर ट्रक और बस में आमने-सामने भिड़ंत हुई थी। बस विदिशा से भोपाल की ओर जा रही थी, जिसमें 14 यात्री सवार थे इनमें से जो यात्री घायल हुए हैं। उनका इलाज किया जा रहा है।
 
घायलाें के नाम
1 राजकुमारी पत्नी जयराम 60 साल नवीबाग, भोपाल
2 सीमा वर्मा पत्नी देवदत्य 40 साल, भोपाल
3 जशवंत सिंह पुत्र सुमेरसिंह यादव 60 साल, विदिशा
4 शशि जाटव पत्नी हेमराज सिंह जाटव 40 साल शिवनगर, भोपाल
5 जीतेन्द्र पुत्र नरेंद्र श्रीवास्तव 36 साल
6 कैलाश पुत्र हंशराज गौड़ 45 साल, सलामतपुर
7 मुन्नी बाई पत्नी विजय 45 साल, भोपाल
8 हरिप्रशाद पुत्र धन्नालाल वंशकार 39 साल, सांची
9 विजय पुत्र नारायण 45 साल, विदिशा
 
 
 
 

 

 

MadhyaBharat 21 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.