Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ में यात्री बस की टैंकर से टक्कर
raipur, Passenger bus , Janjgir-Champa district

जांजगीर -चांपा/रायपुर । जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ में आज सुबह यात्रियों को लेकर केरा से जांजगीर की ओर जा रही यात्री बस की एक टैंकर से जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा नवागढ़ थाना क्षेत्र के राछाभाटा के पास हुआ।हादसे में बस में सवार दर्जनभर यात्री घायल हो गए हैं।

 

नवागढ़ थाना पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस शुक्ला ट्रेवल्स की है।हादसे के वक्त बस में लगभग 60 से अधिक यात्री सवार थे। नवागढ़ बस स्टैंड से शुक्ला बस जांजगीर आ रही थी। वहीं, जांजगीर की तरफ से टैंकर नवागढ़ की ओर जा रहा था। तभी राछा चौक के पास टैंकर के चालक ने लापरवाही पूर्वक बस को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार दर्जन भर यात्री घायल हो गए। वहीं, टैंकर को लेकर चालक भागने की कोशिश कर रहा था। मगर रफ्तार कम नहीं होने के कारण चौक से 300 मीटर की दूरी पर जाकर पलट गया। जिससे टैंकर के चालक को भी चोट आई है। सभी का उपचार सीएचसी अस्पताल नवागढ़ में जारी है।

 

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे घटना की जांच पड़ताल कर रही है, टैंकर को जब्त किया है। उसका ड्राइवर फरार है। घायलों को सीएससी नवागढ़ में भर्ती कराया गया है।मामले में पुलिस घायलों से पूछताछ कर रही है।

MadhyaBharat 21 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.