Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
एमपी पीएससी ऑफिस के बाहर अभ्यर्थियों का धरना चौथे दिन भी जारी
indore,  protest  candidates , MPPSC office
इंदौर । मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) के खिलाफ सैकड़ों अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन लगातार चौथे दिन भी जारी है। शनिवार को करीब दो हजार अभ्यर्थी धरना स्थल पर पहुंचे हैं। इंदौर के अलावा आसपास के शहरों से भी अभ्यर्थी यहां आ रहे हैं। धरना स्थल पर सुबह कई अभ्यर्थी अपनी पढ़ाई करते नजर आए। वहीं, अनशन पर बैठे अभ्यर्थियों में से एक अरविंद सिंह भदौरिया बेहोश हो गए। वे गुरुवार रात से राधे जाट के साथ आमरण अनशन पर थे, आसपास मौजूद अभ्यर्थी और यूनियन के पदाधिकारियों ने उन्हें संभाला।


दरअसल, अपनी विभिनन मागों को लेकर बुधवार सुबह दस बजे से नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन (एनईवाययू) के बैनर तले सैकड़ों अभ्यर्थी एमपी पीएससी के कार्यालय के सामने धरने पर बैठे हैं। धरना खत्म करने को लेकर शनिवार को भी दिनभर जिला प्रशासन के अधिकारी दबाव बनाते रहे। साथ ही अभ्यर्थियों पर कार्रवाई की बात कही, लेकिन अभ्यर्थियों ने धरना से उठने से साफ मना कर दिया। इधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुद्दे को विधानसभा में उठाने पर जोर दिया।


अभ्यर्थी यह धरना परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाएं दिखाने, 100 फीसदी रिजल्ट जारी करने, रिक्त पदों पर तत्काल नियुक्तियां सहित अन्य मांगों को लेकर कर रहे हैं, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी आयोग इस मामले में कोई आश्वासन नहीं दे पाया है। हालांकि, जिला प्रशासन के अधिकारी धरना समाप्त करने के प्रयास में जुटे हैं। उन्होंने धरना खत्म नहीं करने पर कार्रवाई करने की बात कही। साथ ही एफआईआर का भी डर बनाया। गुरुवार रात आठ बजे से राधे जाट और अरविंद भदौरिया अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने मांगे नहीं माने जाने तक अनशन से उठने से इन्कार कर दिया है।


धरना प्रदर्शन में शनिवार को अभ्यर्थी फिल्म पुष्पा के फेमस डॉयलॉग को भी लेकर पहुंचे। हालांकि यह डॉयलॉग स्टूडेंट्स पर बेस था। इसके अलावा स्टूडेंट्स अलग-अलग तख्तियां लिए नजर आए। आंदोलन को विधायक कमलेश्वर डोडियर ने भी समर्थन दिया है। इससे पहले युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह भी पहुंचकर धरने का समर्थन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि युवक कांग्रेस पूरे प्रदेश में सीएम के पुतले का दहन करेगी। वहीं, अभ्यर्थियों का कहना है कि जो भी दल हमें समर्थन करना चाहते हैं वे सरकार के सामने इस मुद्दे को उठाएं। हमें समाधान चाहिए।


हालांकि, शुक्रवार शाम से देर रात तक दो बार अभ्यर्थियों की एमपीपीएससी अधिकारियों के साथ बैठक हुई। जिसमें कोई समाधान नहीं निकलने पर अभ्यर्थी हड़ताल पर डटे हैं। अभ्यर्थी रणजीत ने बताया कि हम एमपीपीएससी के सचिव से लिखित में आश्वासन लेना चाहते थे, जिसके लिए वे तैयार नहीं थे। इसके चलते बैठक में कोई निर्णय नहीं निकला।

 

MadhyaBharat 21 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.