Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूस्खलन
dehradoon, Landslide , Pithoragarh
देहरादून । नेपाल और चीन सीमा से सटे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला-तवाघाट इलाके में चीन बॉर्डर के पास एक भीषण भूस्खलन हुआ, जिसका खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक बड़ा पहाड़ी हिस्सा तेजी से दरककर पूरी सड़क को जाम कर देता है और चारों ओर धूल का गुबार फैल जाता है।
 
यह भूस्खलन उस समय हुआ जब तवाघाट इलाके में राष्ट्रीय हाईवे पर सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा था। अचानक पहाड़ी का एक हिस्सा गिर पड़ा, जिससे वहां काम कर रहे मजदूरों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी प्रकार के जनहानि का कोई समाचार नहीं मिला है।
स्थानीय प्रशासन ने घटना की पुष्टि की है।
 
पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विनोद गिरि गोस्वामी ने बताया कि भूस्खलन के कारण तवाघाट-धारचूला मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। इस मार्ग को खोलने के लिए सीमा सड़क संगठन (बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन-बीआरओ) लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन भूस्खलन के कारण हुए नुकसान को देखते हुए यह कार्य समय ले सकता है।
 
एसडीएम मनजीत नेगी और एसपी रेखा यादव ने भी इस वीडियो की पुष्टि की और कहा कि लोग वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। प्रशासन द्वारा लगातार राहत कार्यों और मार्ग खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
 
मुख्यमंत्री धामी ने ​अधिकारियों को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पिथौरागढ़ जिले के तवाघाट-धारचूला नेशनल हाइवे पर हुई लैंड स्लाइड से यातायात प्रभावित होने की सूचना मिली है। राहत की खबर है कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। मलबे को हटाने के लिए त्वरित कदम उठाए जाने के साथ जिला प्रशासन व संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द मार्ग को खोलने के निर्देश दिए हैं।
MadhyaBharat 21 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.