Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
विस्फोटक व नक्सली साहित्य के साथ आठ नक्सली गिरफ्तार
bijapur, Eight Naxalites arrested,Naxalite literature

बीजापुर । जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से सुरक्षाबलों ने आठ नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से विस्फोटक व नक्सली साहित्य बरामद किए गए हैं।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बासागुड़ा थाना के सारकेगुड़ा व राजपेंटा जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे कुछ व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे। रोड ओपनिंग व सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस के जवानों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा। पूछताछ करने पर अपना नाम नागेश बोड़डूगुल्ला निवासी पीसेपारा कोत्तागुडा, मासा हेमला निवासी बेलम नेंड्रा, सन्नू ओयाम निवासी बेलम नेंड्रा और लेमाम छोटू निवासी पुसबाका बंडागड़ापारा थाना बासागुड़ा होना बताया। पकड़े गए नक्सलियों के पास रखे थैले में एक कुकर बम, एक टिफिन बम, कॉर्डेक्स वायर, बिजली का तार, बैटरी, दवाइयां व नक्सली साहित्य बरामद किया गया।

 
वहीं डीआरजी व नैमेड थाना की संयुक्त कार्रवाई में मुसालूर के जंगल से चार नक्सलियों को विस्फोटक व नक्सली साहित्य के साथ पकड़ा गया। इनमें मोसला आरपीसी जनताना सरकार सदस्य शंकर पुनेम पिता सुकलु पुनेम निवासी स्कूल पारा मोसला, मोसला आरपीसी जनताना सरकार सदस्य आर्थिक शाखा अध्यक्ष बदरू अवलम उर्फ बोडडा पिता सुकलु अवलम निवासी स्कूल पारा मोसला, दुरधा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून ए सेक्शन कमाण्डर सन्नू पोयाम उर्फ संदीप पिता हडमो पोयाम निवासी पटेलपारा दुरधा एवं आरपीसी जन मिलिशिया सदस्य कमलू हेमला पिता पाण्डु हेमला निवासी स्कूलपारा दुरधा थाना नैमेड काे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आठ नक्सलियों के विरुद्ध थाना नैमेड व बासागुड़ा में वैधानिक कार्रवाई उपरांत न्यायिक रिमांड पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी न्ययालय बीजापुर के समक्ष आज शनिवार काे पेश किया गया है।
MadhyaBharat 21 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.