Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
जयपुर एलपीजी टैंकर ब्लास्ट जांच के लिए एसआईटी का गठन
jaipur,   LPG tanker blast, SIT formed

जयपुर । राजस्थान की राजधानी जयपुर के भांकरोटा थाना क्षेत्र में कल सुबह हुए एलपीजी टैंकर ब्लास्ट में झुलसे लोगों में से दो और ने आज सुबह दम तोड़ दिया। अब इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई।
अधिकारियों के अनुसार, झुलसे 31 लोग अब भी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। इस हादसे में 25 लोग 75 फीसदी तक झुलसे हैं। सवाई मानसिंह हॉस्पिटल पहुंचे कई शवों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। एक शव का तो केवल धड़ ही लाया गया। एक शव पोटली में हॉस्पिटल पहुंचा।
पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ के निर्देश पर जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है। भांकरोटा थानाधिकारी मनीष गुप्ता ने इस मामले की एफआईआर दर्ज की। इसकी जांच सिंधी कैंप थाना अधिकारी करेंगे।
उल्लेखनी है कि शुक्रवार सुबह भारत पेट्रोलियम का टैंकर अजमेर से जयपुर की तरफ आ रहा था। सुबह करीब 5ः44 बजे दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने टैंकर ने यू-टर्न लिया। इस दौरान जयपुर से अजमेर जा रहा ट्रक उससे भिड़ गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। नौ लोगों ने सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ा।
गेल इंडिया लिमिटेड के (फायर एंड सेफ्टी) सुशांत कुमार सिंह ने बताया कि टक्कर से टैंकर के पांच नोजल टूट गए और 18 टन (180 क्विंटल) गैस लीक हुई। इससे इतना जोरदार धमाका हुआ कि पूरा इलाका आग के गोले में तब्दील हो गया। जहां टैंकर में ब्लास्ट हुआ उससे करीब 200 मीटर दूर एलपीजी से भरा एक और टैंकर था। गनीमत रही कि उसने आग नहीं पकड़ी।


MadhyaBharat 21 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.