Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सचिन तेंदुलकर ने फर्जी विज्ञापन के खिलाफ मामला दर्ज करवाया
mumbai, Sachin Tendulkar ,fake advertisement

मुंबई। देश के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने मुंबई क्राइम ब्रांच की साइबर सेल में फर्जी विज्ञापन के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। इस मामले की गहन छानबीन मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की साइबर ब्रांच कर रही है।

 

सचिन तेंदुलकर ने अपनी शिकायत में कहा है कि ऑनलाइन उपभोक्ताओं को गुमराह करने के लिए उनके नाम, आवाज और फोटो का इस्तेमाल फर्जी विज्ञापन के लिए किया जा रहा है। उनके निजी सहायक ने फेसबुक पर एक तेल कंपनी का विज्ञापन देखा, जिसमें उनके चित्र , आवाज का उपयोग किया गया था। इस विज्ञापन में सचिन तेंदुलकर को उनके उत्पाद का प्रचार करते हुए दिखाया गया है। इसी तरह के विज्ञापन इंस्टाग्राम पर भी पाए गए थे। सचिन तेंदुलकर ने कहा कि उन्होंने इस तरह के किसी भी विज्ञापन के लिए अनुमति नहीं दी थी। उनकी अनुमति के बगैर इस तरह के विज्ञापन बनाए गए। इसी वजह से उन्होंने मुंबई पुलिस साइबर ब्रांच में धोखाधड़ी और जालसाजी के तहत मामला दर्ज करवाया है।

इससे पहले 2020 में तेंदुलकर की टीम ने एक बयान जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि वे उन कंपनियों और व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे, जो उनकी अनुमति के बिना उनके नाम, फोटो का व्यावसायिक उपयोग कर रहे हैं। इसके बाद तेंदुलकर ने प्रचार सामग्री में उनकी तस्वीर का उपयोग करने के लिए गोवा में एक कैसीनो के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

MadhyaBharat 13 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.