Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पंजाब में अकाली दल और बसपा गठजोड़ लोकसभा चुनाव लड़ेगा
chandigarh, Akali Dal and BSP , Punjab

चंडीगढ़। पंजाब में शिरोमणि अकाली दल व बहुजन समाज पार्टी के बीच राजनीतिक गठबंधन अभी जारी रहेगा और दोनों पार्टियां मिलकर यह चुनाव लड़ेंगी। बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात के बाद पार्टी की पंजाब इकाई के प्रधान जसबीर सिंह गढ़ी ने साफ कर दिया है कि अकाली दल व बसपा गठबंधन मिलकर ही लोकसभा चुनाव लड़ेगा। सीटों के बंटवारे को लेकर जल्द ही बैठक में फैसला लिया जाएगा।

 

पंजाब में पिछले कई दिनों से अटकलों का दौर चल रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले दोबारा भारतीय जनता पार्टी व शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन होगा। कुछ दिनों तक अकाली दल व बहुजन समाज पार्टी नेताओं के बीच बयानों को लेकर भी गरमा-गरमी जारी रही। इस बीच रविवार को बसपा अध्यक्ष जसबीर सिंह गढ़ी ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती के ऐलान का मतलब था कि बसपा एनडीए और इंडिया गठबंधन में शामिल नहीं होगी। पंजाब में सीट शेयरिंग का मामला दोनों दलों का हाईकमान तय करेगा। उन्होंने कहा कि अकाली दल और बसपा दोनों कैडर पर आधारित पार्टियां हैं। आने वाले विधानसभा चुनावों में नतीजे अच्छे रहेंगे।

MadhyaBharat 21 January 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.