Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
प्रधानमंत्री ने कहा सरकार ‘अंत्योदय' के दृष्टिकोण पर मिशन मोड से काम कर रही है
प्रधानमंत्री ने कहा सरकार ‘अंत्योदय

संकट के समय एक दूसरे की मदद के लिए संस्‍थागत दृष्टिकोण अपनाएं

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्‍ट्रीय समुदाय का आह्वान किया है कि वे संकट के समय एक दूसरे की मदद के लिए संस्‍थागत दृष्टिकोण अपनाएं।  मोदी ने कहा कि कोविड महामारी ने हमें सतर्क कर दिया है और संयुक्‍त राष्‍ट्र जैसी वैश्विक संस्‍था हर क्षेत्र के अंतिम छोर तक संसाधनों को पहुंचाने का मार्ग प्रशस्‍त कर सकती है।  प्रधानमंत्री ने कहा कि आपसी सहयोग और प्रौद्योगिकी के हस्‍तांतरण से जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटा जा सकता है। हैदराबाद में संयुक्त राष्ट्र विश्व भू-स्थानिक सूचना कांग्रेस को वीडियो संदेश के माध्‍यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत एक युवा राष्‍ट्र है, जिसमें नवाचार की बडी भावना है। प्रतिनिधियों का स्‍वागत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह शहर अपनी संस्‍कृति, पाक शैली, आतिथ्‍य और उच्‍च तकनीक के लिए जाना जाता है। इस वर्ष का विषय है "गांव को विश्‍व के साथ जोड़ना: कोई भी पीछे नहीं छूटना चाहिए"। प्रधानमंत्री ने कहा कि समाज के अंतिम छोर पर रहने वाले लोगों को सशक्त बनाने के लिए अंत्योदय' योजना पर मिशन मोड पर काम किया जा रहा है।

 पीएम मोदी ने उल्‍लेख किया कि 45 करोड लोगों के खाते खोलकर उन्‍हें बैंकिंग नेटवर्क से जोडा गया है और 13 करोड पचास लाख लोगों को बीमा योजना का लाभ दिया गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोई पीछे न छूटे मिशन के तहत 11 करोड परिवारों को स्‍वच्‍छता सुविधाएं उपलब्‍ध कराई गई हैं और छह करोड़ से अधिक परिवारों को नल से पीने का पानी मिल रहा है।

 प्रधानमंत्री ने कहा कि भू-स्थानिक प्रौद्योगिकी समावेश और प्रगति को आगे बढ़ा रही है। भू-स्‍थानिक प्रौद्योगिकी के माध्‍यम से प्रधानमंत्री गति शक्ति मास्‍टर प्‍लान को सशक्‍त बनाया जा रहा है। श्री मोदी ने कहा कि भारत दुनिया में स्‍टार्टअप का प्रमुख केन्‍द्र बन गया है। 2021 के बाद से स्‍टार्टअप यूनीकॉर्न की संख्‍या करीब दोगुनी हो गई है। संयुक्‍त राष्‍ट्र विश्‍व भू-स्‍थानिक सूचना कांग्रेस सम्‍मेलन 14 अक्‍टूबर से आयोजित किया जा रहा है।

MadhyaBharat 11 October 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.