Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
हिमस्खलन के चलते जोजिला सुरंग में फंसे 172 श्रमिक सेना ने सुरक्षित निकाला
srinagar, 172 workers trapped ,Zojila tunnel , army rescued

श्रीनगर। गांदरबल जिले के सोनमर्ग इलाके के सरबल नीलागर में भीषण हिमस्खलन के चलते जोजिला सुरंग में 172 मजूदर फंस गए। भारतीय सेना के जवानों ने सुरंग में फंसे मजूदरों को सुरक्षित निकालकर सभी की जान बचा ली है। यह सभी मजदूर जोजिला सुरंग के निर्माण में लगे थे।

हैदराबाद स्थित मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी की साइट पर एक हफ्ते से भी कम समय में तीन हिमस्खलन आ चुके है, जिसको देखते हुए अधिकारियों ने श्रमिकों को वहां से निकाल कर सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया है। जोजिला दर्रे पर सुरंग का निर्माण कर रही कंपनी के कर्मचारी इसमें फंस गए। सूचना के बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बचाव अभियान शुरू किया। सेना और पुलिस का एक दल भारी बर्फबारी के बीच उस इलाके में पहुंचा, जहां मजदूर फंसे थे। घंटों कडे़ परिश्रम के बाद सभी 172 श्रमिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया। सेना ने अभियान में हिमस्खलन बचाव उपकरणों सहित खोजी कुत्तों की भी मदद ली।

इससे पहले 12 जनवरी को सोनमर्ग जिले के गांदरबल में कंपनी की साइट पर हुए हिमस्खलन में किश्तवाड़ निवासी दो मजदूरों की मौत हो गई थी। इससे पहले क्षेत्र में शनिवार को भी एक साथ दो हिमस्खलन आए थे लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई थी।

MadhyaBharat 15 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.