Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
अमृतसर के दरबार साहिब में योग करने वाली गुजरात की लड़की के खिलाफ मामला दर्ज
chandigar, Case registered , Amritsar

चंडीगढ़। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दरबार साहिब परिसर में योगा करके वीडियो वायरल करने वाली गुजराती लड़की अर्चना मकवाना के खिलाफ अमृतसर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पहले ही तीन कर्मचारियों को निलंबित किया है।

 

अमृतसर पुलिस ने दरबार साहिब के प्रबंधक भगवंत सिंह की शिकायत पर यह कार्रवाई की है। पुलिस को दी शिकायत में भगवंत सिंह ने कहा है कि 22 जून को यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल किया गया, जिसमें अर्चना मकवाना दरबार साहिब की परिक्रमा में शहीद बाबा दीप सिंह के स्थान के पास जगह पर योगा करते हुए फोटो खींची और जानबूझ कर वायरल किया, जिससे सिख भावनाओं को ठेस पहुंची है। अर्चना मकवाना ने सोशल मीडिया पर 2 तस्वीरें पोस्ट कीं। इनमें वह ध्यान और शीर्षासन करते नजर आ रही हैं। यह योगासन उन्होंने गोल्डन टेंपल की परिक्रमा में किए। उन्होंने खुद ही यह फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि मैं वाहे गुरु जी का शुक्रिया करती हूं कि मुझे उनके स्थान से योग की शक्ति फैलाने में मदद मिली।

पुलिस ने मामला दर्ज करने की कार्रवाई उस समय की है, जब अर्चना इस बारे में माफी भी मांग चुकी है। इस बीच एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि गोल्डन टेंपल में इस तरह के काम करना सिख मर्यादा के खिलाफ है। फिर भी कुछ लोग जानबूझ कर इस पावन स्थान की पवित्रता और ऐतिहासिक महत्ता को नजरअंदाज कर ओछी हरकतें करते हैं। जांच से पता चला कि युवती ने योग करने की हरकत केवल 5 सेकेंड में ही पूरी कर डाली। इस दौरान 3 सुरक्षाकर्मी वहां ड्यूटी पर थे। शुरुआती जांच के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि एक कर्मचारी को 5 हजार रुपये जुर्माना कर गुरुद्वारा गढ़ी साहिब गुरदास नंगल में ट्रांसफर कर दिया गया है।

MadhyaBharat 23 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.