Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कर्नाटक की जनता से किए वादे को हम पूरा करेंगे : राहुल गांधी
new delhi, ,Karnataka, Rahul Gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हमने कर्नाटक की जनता से जो पांच वादे किए थे, उसे पूरा करके दिखाएंगे। सूबे की जनता को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि हम जो कहते हैं, वह कर के दिखाते हैं।

राहुल गांधी ने शनिवार को कर्नाटक में सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक की जनता से जो पांच वादे किए हैं, उसे पूरा किया जाएगा। अगले एक दो घंटे में कर्नाटक की नई सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक होनी है। बैठक में हमारे जो पांच वादे हैं, वे कानून बन जाएंगे।

 

राहुल ने कहा कि हम जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं। कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है। इसके लिए राज्य की जनता बधाई की पात्र है। आज नफरत के बाजार में कर्नाटक ने लाखों मोहब्बत की दुकानें खोली है। इसके लिए कर्नाटक की जनता बधाई की पात्र है। हम झूठे वादे नहीं करते हैं। कर्नाटक की नई कांग्रेस सरकार पहली कैबिनेट में 05 वादे पूरे करेगी।

 

अपने संबोधन में राहुल ने कहा कि इस जीत का सिर्फ एक कारण है कि कांग्रेस पार्टी कर्नाटक के गरीबों, कमजोरों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों के साथ खड़ी हुई। हमारे पास सच्चाई थी और गरीब लोग थे। भाजपा के पास धन, ताकत और बहुत कुछ था। उनकी सारी ताकत को कर्नाटक की जनता ने हरा दिया।

 

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक चुनाव से पहले कांग्रेस ने राज्य की जनता से 200 यूनिट बिजली फ्री देने, गरीब परिवार की मुखिया महिला को 02 हजार रुपये महीन, महिलाओं के लिए यातायात मुफ्त, बेरोजगारों को दो साल तक भत्ता – ग्रेजुएट को तीन हजार, डिप्लोमा को डेढ़ हजार और बीपीएल परिवारों को दस किलो चावल मुफ्त देने का वादा किया था। इसके लिए कर्नाटक सरकार आज अपनी पहली कैबिनेट बैठक में कानून बनाने का दावा कर रही है।

MadhyaBharat 20 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.