Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
ध्रुवीकरण को कहना होगा क्विट इंडिया: अधीर रंजन चौधरी
new delhi, Polarization , Adhir Ranjan Chowdhary

नई दिल्ली। कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार को कहा कि देश को सांप्रदायिकरण, ध्रुवीकरण और भगवाकरण को क्विट इंडिया कहना होगा। उन्होंने मणिपुर के मुद्दे पर सरकार को घेरने का प्रयास किया और कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री ने कल खुद ही कहा था कि मैतई और कुकी समुदाय के बीच बफर जोन बनाया गया है।

 

 

कांग्रेस नेता ने अविश्वास प्रस्ताव के दौरान कहा कि विपक्ष को मजबूर होकर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना पड़ा है, क्योंकि प्रधानमंत्री सदन में आकर जवाब देने को राजी नहीं थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव नहीं जीत सकता। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी एक बार या सौ बार देश के प्रधानमंत्री बनें, हमें इससे कोई लेना-देना नहीं है। हम बस जनता का हित चाहते हैं।

 

 

इस दौरान कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री को एक भगोड़े आर्थिक अपराधी से जोड़ा, जिसके बाद सत्ता पक्ष की ओर से उनकी आलोचना हुई और नियमों का हवाला देते हुए अध्यक्ष से उनकी बातों को सदन की कार्यवाही से हटाने की मांग की गई।

 

 

चौधरी ने कहा कि गृहमंत्री ने स्वयं माना है कि मैतई और कुकी समुदाय के बीच बफर जोन बनाया गया है। इसका अर्थ है कि दोनों समुदायों के बीच एक खाई पैदा हो गई है।

MadhyaBharat 10 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.