Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
राहुल ने लोकसभा में जातिगत जनगणना कराए जाने की मांग की
new delhi,Rahul demanded ,caste census

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा में नारी शक्ति वंदन विधेयक पर चर्चा के दौरान जातिगत जनगणना कराए जाने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने महिला आरक्षण को त्वरित लागू करने की भी मांग की।

 

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार चलाने वाले 90 सचिवों की सूची दिखाते हुए कहा कि इनमें से केवल 3 ही अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से आते हैं। इसका अर्थ निकालते हुए उन्होंने आगे कहा कि देश के बजट का केवल 5 प्रतिशत ही ओबीसी के हाथों में है। राहुल ने कहा कि देश को पता चलना चाहिए कि देश में अन्य पिछड़ा वर्ग समाज से आने वालों की कितनी संख्या है।

 

 

राहुल ने महिला आरक्षण विधेयक को लाने के पीछे सरकार की मंशा पर सवाल उठाया। उन्होंने महिला आरक्षण से जुड़े इस विधेयक की तुलना ‘गोल पास’ करने से की और कहा कि इसे 7-8 साल आगे टालना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि जनगणना और बाद में परिसीमन होने का इंतजार नहीं किया जाना चाहिए और महिला आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू किया जाना चाहिए।

MadhyaBharat 20 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.