Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को एयरलिफ्ट कर भुवनेश्वर लाया गया हालत गंभीर
bhuvneshwar, Odisha health minister ,airlifted ,critical condition

भुवनेश्वर। झारसुगुडा में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास को एयरलिफ्ट कर भुवनेश्वर लाया गया और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की एक टीम उनके इलाज में लगी है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अपोलो अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने भुवनेश्वर हवाई अड्डा से अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कोरिडर बनाया।

 

रविवार को झारसुगुडा जिले के ब्रजराजनगर के गांधी चौक के पास राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास को पुलिस के एएसआई ने गोली मार दी थी। सीने में गोली लगने से हालत गंभीर होने पर उन्हें झारसुगुडा हवाई अड्डे से एयरलिफ्ट करके भुवनेश्वर लाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अपोलो अस्पताल पहुंचे।

 

ब्रजराजनगर के एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई ने बताया कि पुलिस के एक एएसई गोपाल दास ने मंत्री नव किशोर दास पर गोली चलायी है। उसने क्यों गोली चलाई, इस बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है। इसकी जांच की जा रही है। पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

मंत्री नव किशोर दास पर हमले के मामले में जांच के लिए डीएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री के क्राइमब्रांच ने मामले जांच के निर्देश के बाद यह टीम गठित की है। डीएसपी के नेतृत्व में पांच अधिकारी झारसुगुडा के लिए रवाना हो गये हैं ।

MadhyaBharat 29 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.