Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
हरियाणा में मतदान के दौरान रोहतक व नूंह में खूनी संघर्ष, दर्जनों घायल
chandigarh, Bloody clashes, Rohtak and Nuh

चंडीगढ़ । हरियाणा में हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच विधानसभा चुनाव जारी है। शाम तीन बजे तक राज्य में औसतन 49.13 प्रतिशत मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतदान की रफ्तार धीमी होने के कारण यह साफ है कि निर्वाचन आयोग द्वारा तय किया गया 75 प्रतिशत का लक्ष्य इस बार भी पूरा नहीं होगा।

रोहतक जिले के महम में आज सुबह हिंसा की घटनाएं हो रही हैं। पूर्व विधायक बलराज कुंडू व उनके पीए के कपड़े फाडऩे के बाद गांव भराण में बलराज कुंडू के भाई शिवराज कुंडू जब बूथ पर गए तो कुछ युवकों ने पुलिस व पैरामिल्ट्री की मौजूदगी में उन पर हमला बोल दिया। पुलिस मूकदर्शक बनकर सारा घटनाक्रम देखती रही।

इस बीच यहां कुंडू के समर्थकों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच खूनी संघर्ष हुआ। जिसमें करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद दबंगों ने शिवराज कुंडू को बंधक बना लिया। हंगामा बढ़ते देख अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। इस हंगामे के कारण करीब आधे घंटे तक मतदान प्रक्रिया बाधित हुई।

महम विधानसभा हलके की ही एक वीडिया वायरल हो रही है जिसमें कुछ महिलाएं एक महिला को गली में घसीटते हुए ले जा रही हैं। इस बीच नूंह में तीन जगहों पर पथराव व मारपीट की खबर है। नूंह में कांग्रेस व बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच हुई पथरबाजी की घटना में आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने का समाचार है। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद नूंह में अंतिम पैरा मिल्ट्री फोर्स को तैनात कर दिया गया है।

इस बीच निर्वाचन आयोग द्वारा तीन बजे तक हुए मतदान के संबंध में जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में औसतन 49.13 फीसदी मतदान हुआ है। अंबाला जिले में 49.39, भिवानी में 50.31, चरखी दादरी में 47.8, फरीदाबाद जिले में 41.74 प्रतिशत, फतेहाबाद जिले में 52.46 प्रतिशत, गुरुग्राम में 38.61 प्रतिशत, हिसार जिले में 51.25 प्रतिशत, झज्जर जिले में 49.68, जींद जिले में 53.94, कैथल जिले में 50.58, करनाल जिले में 49.17, कुरुक्षेत्र जिले में 52.13, महेंद्रगढ़ जिले में 53.67, नूंह जिले में 56.59, पलवल जिले में 56.02, पंचकूला जिले में 42.60, पानीपत जिले में 49.40, रेवाड़ी जिले में 50.22, रोहतक जिले में 50.62, सिरसा जिले में 48.78, सोनीपत जिले में 45.86, यमुनानगर जिले में 56.79 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

 

 

 

MadhyaBharat 5 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.