Since: 23-09-2009
नई दिल्ली। राजस्व आसूचना निदेशालय ने सीमा पार मादक पदार्थ तस्करी के बड़े प्रयास को नाकाम किया है। डीआरआई ने 17-18 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में चलाए अभियान में 591.3 किलोग्राम गांजा जब्त किया।जानकारी के अनुसार नेपाल से गांजा ले जा रहा ट्रक सोनौली के रास्ते यूपी में प्रवेश करने वाला था। इस खुफिया इनपुट पर गोरखपुर डीआरआई ने लखनऊ, पटना और वाराणसी की टीमों के साथ निगरानी अभियान चलाया। चार घंटे से अधिक निगरानी के बाद संदिग्ध ट्रक को गोरखपुर और कुशीनगर के बीच रोका गया।तलाशी में ट्रक में दो गुप्त चैंबर मिले। एक बोनट के ऊपर और दूसरा ड्राइवर सीट के पीछे बनाया गया था। इनमें गांजे के 81 पैकेट छिपाए गए थे जिनका कुल वजन 591.3 किलो था। एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत पूरी खेप और ट्रक को जब्त कर लिया गया। डीआरआई ने कहा कि कार्रवाई खुफिया सूचना पर आधारित थी और तस्करों की ओर से अपनाई जा रही नई छिपाने की तकनीकों का पता लगाने में मदद मिली।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |