Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ 'एग्री वेलफेयर पोर्टल'
shivraj singh chauhan


नई दिल्ली।*केंद्र सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए बड़ी पहल की है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवरात्रि नवमी पर संशोधित 'एग्री वेलफेयर पोर्टल' लॉन्च किया। अब किसानों को योजनाओं और सब्सिडी के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
1. सिंगल विंडो सिस्टम:* पीएम-किसान, एग्रीस्टैक, फसल बीमा योजना समेत सभी योजनाएं, सब्सिडी और नियम एक ही जगह मिलेंगे। पात्रता जांच और आवेदन सीधे मोबाइल से हो सकेगा।
2. बिचौलियों से छुटकारा:* आवेदन से लेकर सहायता राशि DBT के जरिए सीधे खाते में आएगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी।
3. सबको जोड़ेगा:* यह पोर्टल सिर्फ किसानों को नहीं, बल्कि FPOs, PACS, कृषि वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और स्टार्टअप्स को भी एक मंच पर लाएगा। केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि पीएम मोदी का विजन है कि सरकार मोबाइल पर लाइव रहे। तकनीक तभी सार्थक है जब वह खेत-खलिहान तक पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पोर्टल पर जानकारी लगातार अपडेट हो और भाषा इतनी सरल हो कि छोटे और सीमांत किसान भी आसानी से समझ सकें। इसके लिए सभी कृषि विज्ञान केंद्रों (KVKs) पर किसानों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। नया पोर्टल MeitY के DBIM 3.0 और GIGW 3.0 मानकों पर बना है, जो सुरक्षित, मोबाइल-फ्रेंडली है और कमजोर नेटवर्क पर भी तेज चलेगा। यह दिव्यांगजनों के लिए भी पूरी तरह सुलभ है। लॉन्चिंग के दौरान कृषि सचिव अतीश चंद्रा सहित मंत्रालय और NIC के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

MadhyaBharat 19 October 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.